विद्युत विभाग ने एक व्यक्ति के खिलाफ कराया बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

 

काशीपुर। एक घर में कटिया डालकर की जा रही विद्युत चोरी विद्युत विभाग की टीम ने पकड़ ली। आरोपी के खिलाफ पुलिस में धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभाग के एसडीओ पंकज कुमार ने अपनी टीम के साथ अलग-अलग स्थानों पर विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। जहां टीम ने डिफेंस कालोनी निवासी हरपाल सिंह पुत्र वीर सिंह के घर में कटिया डालकर की जा रही विद्युत चोरी पकड़ ली। आरोपी के खिलाफ आईटीआई थाने में तहरीर सौंपी गई। आईटीआई थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement