बैकडोर भर्ती पर स्पीकर ऋतु खंडूरी सख्त, भर्ती निरस्त करने के दिये निर्देश

देहरादून। विधानसभा बैकडोर भर्ती पर स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि भर्तियां निरस्त की जाएंगी।  बताया कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और प्रेमचंद अग्रवाल के कार्यकाल के समय की गईं भर्तियों को निरस्त करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भर्तियों को निरस्तर करने के लिए उत्तराखंड सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
शुक्रवार को विधानसभा में आयोजित पत्रकार वार्ता में खंडूड़ी ने बताया कि जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें भर्तियों में कई अनियमिताओं को उजागर किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है क कि भर्तियों के लिए  किसी भी चयन समिति का गठन नहीं किया गया। भर्तियों के लिए न ही कोई विज्ञापन  निकाला और न ही कोई सार्वजनिक सूचा प्रकाशित की गई।
समिति का कहना कि व्यक्तिगत आवेदन पर नियुक्तियां कर दी गईं। बताया कि 2016 में 150, 2020 में छह और 2021 की  72 भर्तियों को निरस्त करने का प्रस्ताव तत्काल सरकार को भेजा जा रहा है। बताया कि अनुमोदन प्राप्त होते ही सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी जाएंगी। उपनल द्वारा की गईं 22 भर्तियों को भी निरस्त कर दिया जाएगा। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement