उधम सिंह नगर डीसीबी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन

ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक रुद्रपुर की जून 2022 को समाप्त हुई त्रैमासिक अवधि की समीक्षा बैठक श्री एम. एस. मर्तोलिया, उप निबंधक सहकारी समितियां, कुमाऊं मंडल, अल्मोड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उपनिबंधक श्री मर्तोलिया ने बैंक की ऋण वसूली बढ़ाने, बैंक के डिपॉज़िट में वृद्धि करने, बैंक की अतिरेक निधियों का उच्च प्रतिफल वाले क्षेत्रों में निवेश करने, के. सी. सी. एवं अन्य प्रकार के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व श्री मर्तोलिया के उपनिबंधक बनने के बाद प्रथम बार बैंक आगमन पर बैंक के सचिव महाप्रबंधक श्री चरण सिंह, जिला सहायक निबंधक श्रीमति तुलसी बुधियाल और नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक श्री राजीव प्रियदर्शी ने बुके प्रदान कर स्वागत किया। बैठक में बैंक उपमहाप्रबंधक श्री दिग्विजय सिंह, श्रीमति कविता गोदियाल, बैंक मुख्यालय में कार्यरत अनुभाग अधिकारी श्री रेशम सिंह, श्रीमति सुषमा , पुष्पलता बड़ाव एवं वरिष्ठ प्रबंधक हरी सिंह यादव भी उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर बैंक सचिव महाप्रबंधक श्री चरण सिंह ने बैंक को प्रगति व विकास के पथ पर अग्रसर करने का आश्वासन दिया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement