एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव का कार्यक्रम हुआ जारी, 10 जून को होगा मतदान

देहरादून। एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव का कार्यक्रम तय हो चुका है। बता दें राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा का कार्यकाल पूरा हो चुका है, जिसके लिए रिक्ती की पूर्ति हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यसभा सीट पर चुनाव के लिए 24 मई को अधिसूचना जारी होगी। जिसके बाद 31 मई नामांकन की तिथि रखी गई है। वहीं 1 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 3 जून तक नाम वापसी की जा सकेगी। जानकारी के अनुसार राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 10 जून को होगा। मतदान का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। वहीं मतदान के बाद उसी दिन मतगणना शुरु हो जायेगा। जिसके बाद 13 जून को निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement