अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

काशीपुर। अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एमपी चौक पर भाजपा प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि एक ओर भाजपा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं भाजपा सरकार के ही संरक्षण प्राप्त लोग इस प्रकार की घटना को अंजाम देते हैं। कांग्रेस महानगर कार्यकारी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एमपी चौक पर प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरफ ध्वस्त हो चुकी है। बेटी बचाओ बेटी पढाओ को नारा देनी वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। चीला बैराज स्थित भाजपा नेता के रिसॉर्ट में प्रदेश की बेटी के साथ हुई जघन्य अपराध की घटना इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। पुतला दहन कार्यक्रम में शफीक अहमद अंसारी, अरुण चौहान, अलका पाल, विमल गुड़िया, नितिन कौशिक, सचिन नाडिग एडवोकेट, इंदर सिंह एडवोकेट, जितेन्द्र सरस्वती, माजिद अली, इंदूमान, अजीता शर्मा, मुशर्रफ हुसैन, इलियास माहिगीर, राजू छीना, मंसूर अली, मंसूर अली मंसूरी, मिर्जा अजीम बैग, अफसर अली, रोशनी बेगम, अब्दुल सलीम एडवोकेट, फिरोज हुसैन, मौहम्मद हनीफ गुड्डू, सुभाष पाल, रवि ढींगरा, संजय सेठी, मौहम्मद आरिफ सैफी पार्षद आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement