अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर आम आदमी पार्टी ने फूंका पुलकित आर्य का पुतला

काशीपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी भारी रोष व्याप्त हो चला है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हत्यारोपी पुलकित आर्या का पुतला फूंककर रोष व्यक्त किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा के निर्देशानुसार आज कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए और भाजपा नेता के पुत्र पुलकित आर्य का पुतला फूंका। इस दौरान आप के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन में उत्तराखंड में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। भाजपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। चीला बैराज स्थित भाजपा नेता के रिसॉर्ट में राज्य की बेटी अंकिता भंडारी के साथ हुई जघन्य घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने इस मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता के पुत्र समेत तीनों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग की। साथ ही कहा कि महिलाओं पर अत्याचार आम आदमी पार्टी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेगी। पुतला फूंकने के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंह सूर्यवंशी, जिला सचिव देवराज वर्मा, वीरपाल सिंह, रईस परवाना, एकांत सपरा, विराज सिंह धनंजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement