अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत

 

 

काशीपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम भरतपुर कुंडा निवासी चरनजीत सिंह पीरुमदारा स्थित एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। रविवार रात ड्यूटी कर वह घर वापस आने को पम्प से निकला कि करीब पौने दस बजे हाईवे पर किसी बड़े वाहन ने उसे टक्कर मारकर बुरी तरह कुचल दिया। चरनजीत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन स्वामी मौके से फरार हो गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement