खनन से भरे डम्पर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत; एक गंभीर घायल

बाजपुर। एनएच 74 हाइवे जगन्नाथपुर ढिल्लो ढाबा के सामने 2 बाइक सवार युवको को खनन से भरे डम्पर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बता दें कि प्रेम सिंह पुत्र रामभरोसे निवासी बननाखेड़ा बाजपुर अपने पुत्र पंकज कुमार के साथ केवीआर अस्पताल काशीपुर से आ रहे थे तभी पिपलिया ढिल्लो ढाबा के सामने खनन से भरे डम्पर न पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमे प्रेम सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और पुत्र पंकज घायल हो गया। सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज की विजय सिंह न पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।डम्पर को कब्जे मे लिया चालाक मौके से भागने में कामयाब हो गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement