दिनेशपुर में अतिक्रमण ध्वस्त करने के आदेश, लोगों में मचा हड़कंप

दिनेशपुर। सड़क किनारे सरकारी भूमि की पटरी पर हुए अतिक्रमण पर शुक्रवार को नगर पंचायत ने सख्त हिदायत देकर स्वयं ध्वस्त करने के आदेश दिए। जिसके बाद अतिक्रमण किये लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने स्वयं अपनी अपनी दुकान हटानी शुरू कर दी।
ज्ञात हो नगर पंचायत सीमा अंतर्गत आईटीआई मैदान के सामने सड़क किनारे तमाम लोगों ने अतिक्रमण कर अपने अपने प्रतिष्ठान बना रखे थे। शुक्रवार को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सरोज गौतम ने मौके पर पहुंचकर सभी अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा यदि सोमवार तक स्वयं अतिक्रमण नही हटाया गया तो प्रशासनिक कार्रवाई कर बुलडोज़र चला दिया जाएगा। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। सभी ने अपने अपने प्रतिष्ठान स्वयं हटाने की कवायद शुरू कर दी। उधर ईओ सरोज गौतम ने कहा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को बर्दाश्त नही किया जाएगा और ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement