बारिश में डटे रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता

भाजपा-कॉग्रेस वाले हमारे फ्री की स्कीमों से परेशान: नन्दलाल

 

रुद्रपुर। गुरुवार को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नंदलाल प्रसाद ने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह भ्रमण कर वोट मांगें। आज बारिश के बावजूद आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नंदलाल प्रसाद के साथ कार्यकताओं ने जोरों-शोरो से प्रचार किया।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नन्दलाल प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी वाले हमारी फ्री देने से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि हमारी गारंटी है हर परिवार को प्रदेश में 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी 24 घंटे लेकिन उनका बिल शून्य आएगा।

नन्दलाल ने कहा कि पिछ्ले 21 सालों से जिन नेताओं और मंत्रियों को हर महीने 3000 यूनिट बिजली मुफ्त मिल रही है सबसे बड़े निकम्में वह नेता और मंत्री हैं। आज उत्तराखंड का बजट 57000 करोड़ है और जब हमारी पहली बार दिल्ली में सरकार बनी थी तो हमारा बजट 30 हजार करोड़ था लेकिन हमने 5 साल भ्रष्टाचार को रोक कर उस बजट को जहां दोगुना किया उसके बाद हमें दिल्ली में अभूतपूर्व विकास कार्य किए ऐसा ही कार्य हम उत्तराखंड में भी करेंगे। इस मौके पर उनके साथ सूजल, शंकर कोहली, विजय वर्मा, कौशिक, माजित, विनय, धर्मेद्र, कृष्णा, विजय शिकारी, संजय सन्नी साहनी, संजय बॉस मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement