प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनने जा रहे…अभिषेक गोयल

खबरे शेयर करे -

प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनने जा रहे…अभिषेक गोयल

काशीपुर। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक आए रुझान एग्जिट पोल के माध्यम से जनता ने विकास से परिपूर्ण भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद देकर नवनिर्माण भारत की कल्पना को सिध्द करते हुए नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया हैं। उन्होंने कहा कि अरुणाचल एवं सिक्किम में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ विधानसभा चुनाव में परचम लहराने को तैयार है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने दावा किया है कि 4 जून को उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय जी के ओजस्वी कार्याे से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का दम भरा। उन्होने देश की सम्मानित जनता का एकजुट होकर भाजपा को तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने के लिए आगे आकर अपने मतदान का सही उपयोग करने के लिए आभार जताया है।


खबरे शेयर करे -