शीतकाल के दृष्टिगत ठंड के प्रकोप के चलते व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने ली बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

रुद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में शीत ऋतु बचाव हेतु जनपद के समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका व नगर पंचायत तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ कलैक्ट्रेट सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा वर्तमान शीतकाल के दृष्टिगत ठंड के प्रकोप को ध्यान में रखते हुये जनपद के सभी नगर निकायों में स्थल चयनीत करते हुये अलाव जलाये जाये। साथ ही कृत कार्यवाही की फोटो मय सूचना प्रत्येक दिन अपरान्ह 3 बजे जिला आपदा प्रबन्धन कार्यालय को प्रेषित करने हेतु समस्त नगर निकायों को निर्देशित किया गया।
निराश्रित बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों की रैन बसेरों, आश्रय स्थल व धर्मशालाओं में रहने की व्यवस्था की जाये। साथ ही शुद्ध पेयजल एवं पौष्टिक खादय पद्धार्थ आदि की भी व्यवस्था की जाये। ऐसे लोगो हेतु शीतलहर से बचने के लिये कम्बल गद्दे इत्यादि की प्रयाप्त व्यवस्था कर ली जायें।
रात्रिकालीन व प्रातः कालीन भ्रमण के दौरान पुलिस कार्मिक एवं गस्ती दलों द्वारा यह देखा जाये कि कोई व्यक्ति इस दौरान शीत एवं ठंड के प्रकोप से प्रभावित व दुष्प्रभावित होने की स्थिति में तो नही है यदि ऐसा है तो तुरन्त उक्त के बचाव एवं सहायता हेतु कार्यवाही की जाये। उक्त के अतिरिक्त घरों व आश्रय स्थलों में ठंड से बचाव हेतु प्रयुक्त होने वाले पत्थर के कोयले का प्रयोग न हो, इसका वृहद प्रचार प्रसार करते हुये आमजनमानस को इसकी घातकता से भी ज्ञात किया जाये। शीतकाल के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिये वाहनों की पीछे, ऐसे उपयुक्त स्थान पर रिफ्लेक्टर लगाये जायें, जिससे सड़क से गुजरने पर आमजनमानस को क्षति न पहुचें।
निराश्रित पशुओं के बचाव हेतु एम्बुलेंस इत्यादि की आवश्यक व्यवस्था की जायें तथा दूरभाष नं० 1970 का भी प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित करें। शीतकाल के दौरान यदि कोई दुर्घटना होती है तो जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, ऊधम सिंह नगर के दूरभाष नं0 05944-250719, 250250 तथा टोल फ्री न0 1077 पर तत्काल सूचना दें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement