अज्ञात कारणों के चलते झाड़ियों में आग लगी

अज्ञात कारणों के चलते झाड़ियों में आग लगी

काशीपुर। अज्ञात कारणों के चलते झाड़ियों में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बममुश्किल आग पर काबू पाया। समय रहते काबू पाने से आग रिहायशी इलाकों तक नहीं पहुंच पाई।
शनिवार देर रात फायर स्टेशन को सूचना मिली कि राघव माधव कुंज कॉलोनी के पास झाड़ियां में आग लग गई है। आग की सूचना के बाद लीडिंग फायरमैन खीमानंद के नेतृत्व में फायर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर उन्होंने खाली प्लाट
की झाड़ियों में लगी आग को बुझा दिया। समय रहते आग बुझाने से यह रिहायशी इलाकों तक नहीं पहुंच पाई। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। फायर यूनिट की टीम में चालक संदीप शर्मा, सुमित पवार, फायरमैन अर्जुन सिंह, फायरमैन पुष्कर सिंह फायरमैन सनी कुमार, फायरमैन आकाश गैरोला, महिला फायरमैन शिखा मलिक शामिल रही। उधर, आज दोपहर दढ़ियाल रोड स्थित वाधवा ग्रीन रिसॉर्ट के पास भूसे में आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement