कुमाऊं में हादसा……उफनाए नाले में बही जीप, एक की मौत, दो लापता

कुमाऊं में हादसा……उफनाए नाले में बही जीप, एक की मौत, दो लापता

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर किरोड़ा नाले के पास मैक्स जीप नाले में बह गई। सूचना पर प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

  भीमताल……गांव और स्कूल में पानी न होने पर डीएम सख्त, मांगा स्पष्टीकरण

अभी तक की जानकारी के अनुसार, जीप में कुल 9 लोग सवार थे। बचाव दल ने लगातार प्रयासों के बाद अब तक कुछ लोगों को नाले से बाहर निकाल लिया है। सभी घायलों को तुरंत उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया गया है। दुखद खबर यह है कि इनमें से एक महिला की मौत हो गई है। दो लोग अभी भी लापता हैं।

  भाजपा नेता के घर लूट…. एक्शन में एसपी, सात सिपाही सस्पेंड

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीप सवार लोग जनपद उधमसिंह नगर के ग्राम पकड़िया के रहने वाले हैं। बचाव दल अभी भी लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है।

उप जिलाधिकारी आकाश जोशी ने बताया कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उत्तराखंड…. नगर निगम बनेंगी ये दो पालिकाएं, इसका होगा उच्चीकरण

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक मृतक का नाम बलविंदर कौर है। सोना कौर और मंगल सिंह लापता हैं। पवनदीप कौर, निवासी ग्राम हरदुलिया खटीमा, अमनदीप कौर सीमा, निवासी विजयपुर पकड़िया खटीमा चालक उवेश घायल हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement