कांग्रेसियों ने डा. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेसियों ने डा. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

रूद्रपुर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डा. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह एक दूरदृष्टा और अर्थशास्त्री थे। उन्होंने देश में आर्थिक सुधारों से नई क्रांति लाने का काम किया था। भारत की प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देश ने न सिर्फ एक विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री खो दिया है, बल्कि एक ऐसा नेता भी खो दिया है जिनकी विद्वता और गरिमा को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डा. मनमोहन सिंह ऐसे महान नेता थे जिनकी नीतियों ने भारत को आर्थिक सुधारों की राह दिखाई। उनकी सोच और समर्पण को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। देश की राजनीति में उनका योगदान अतुलनीय है। उनका सादगी और सेवा से भरा जीवन हमें हमेशा प्रेरित करेगा। यह देश के लिए एक गहरा दुख है, जिसे भर पाना कठिन है। डा. मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया। आज भारत आर्थिक क्षेत्र में तेजी से उबर रहा है तो यह सब डा. मनमोहन सिंह की नीतियों का ही परिणाम है। महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि डा. मनमोहन सिंह शब्दों से नहीं बल्कि कर्मों से महान बनने का काम किया। मनमोहन सिंह ने अपने जीवन को देश की सेवा में समर्पित कर दिया। उनकी विरासत हमें सच्चाई और ईमानदारी से प्रेरित करती रहेगी। देश उनके योगदान और त्याग को कभी नहीं भुला सकेगा।

इस अवसर पर ममता रानी, मोहन खेड़ा, सतीश कुमार, ममता हालदार, मोनिका ढाली, रोहित चौहान, अशफाक अंसारी, आजम खान, निसार, उमर अली, निरोद अधिकारी, अंकिता अधिकारी, जितेश कुमार, शंभू नाथ मौर्य, राम प्रसाद, जमुना प्रसाद कोली, भगवान स्वरूप गुप्ता, किशन कुमार, आलोक कुमार, उमा शंकर, मानस बैरागी, दीपक चराया, अरविंद सक्सेना, दीपक शर्मा, सुनील राठौर, राजा, गोपाल यादव, प्रकाश शर्मा,सोमपाल सागर आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement