-: Advertisement :-
Spread the love

Home उत्तराखंड ईगास पर्व पर बना पुष्कर सिंह धामी का एक्शन प्लान, उत्तराखंड सरकार...

ईगास पर्व पर बना पुष्कर सिंह धामी का एक्शन प्लान, उत्तराखंड सरकार की ये हैं पूरी तैयारियां

Spread the love

देहरादून। भाजपा इस बार ईगास पर्व को भी मेगा ईवेंट के रूप में मनाने जा रही है। उत्तराखंड सरकार के सांसद से लेकर मंत्री और विधायक अपने-अपने गांवों में यह पर्व प्रवासियों के साथ मनाएंगे। इसके लिए पार्टी ने प्रभारियों की तैनाती की है। शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि संगठन तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात, लोकपर्व ईगास और राज्य स्थापना दिवस को इस बार व्यापक स्तर पर मनाएगा। इनमें जनता की ज्यादा से ज्यादा से भागीदारी के लिए संगठनस्तर पर रणनीति बनाई है।
मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश व जिला संगठन के पदाधिकारियों के साथ ही पार्टी सांसद, विधायक और निकाय व त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधियों को इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। भट्ट ने बताया कि ईगास पर्व के लिए प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान व मीना गंगोला को प्रदेश संयोजक जबकि प्रदेश पदाधिकारी विनोद सुयाल को उत्तरकाशी, कर्नल अजय कोठियाल रुद्रप्रयाग, खजान दास टिहरी।
मधु भट्ट देहरादून ग्रामीण, विपिन कैथोला पौड़ी, सुनीता विधार्थी कोटद्धार, हेमंत द्विवेदी पिथौरागढ़, सुरेश जोशी अल्मोड़ा, प्रकाश रावत रानीखेत, चंदन सिंह बिष्ट चंपावत और हेमा जोशी को नैनीताल को ज़िम्मेदारी दी है। सभी जनप्रतिनिधि अनिवार्य रूप से चार नवंबर को ईगास अपने-अपने गांवों में प्रवासियों के साथ ही मनाएंगे। संयोजक और सभी प्रभारी अपने जिलों के प्रवासियों को इस दिन अपने गांवों में आने के लिए प्रेरित करेंगे।
उन्होंने बताया कि 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। इसके तहत दून और नैनीताल में वर्तमान दशक उत्तराखंड का दशक’ विषय पर गोष्ठियां की जाएंगी। इनमें शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों और जेल जाने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की मानिटरिंग के लिए प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी व प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान को समन्वयक बनाया है। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, विपिन कैंथोला, मधु भट्ट, सुनीता विधार्थी, हनी पाठक, सह मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा, राजेन्द्र सिंह नेगी भी मौजदू रहे।

मन की बात के संयोजक होंगे बिष्ट
30 अक्तूबर को प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट के संयोजक बनाया गया है। सीएम धामी रायपुर विधानसभा के अंतर्गत वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल में नेहरू कालोनी स्थित बूथ न. 204 पर, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ऋषिकेश के बूथ नंबर 11 , पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्धार, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत विकासनगर एवं प्रदेश के सभी सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Spread the love
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read

बाजपुर तहसील दिवस में 155 समस्याएं दर्ज की

बाजपुर तहसील दिवस में 155 समस्याएं दर्ज की डीएम बोले:कुछ समस्या का निस्तारण मौके पर ही शेष समस्याओं को संबंधित विभाग को सोपा बाजपुर - जिलाधिकारी...

*जिलाधिकारी पहुंचे आंदोलन स्थल

*जिलाधिकारी पहुंचे आंदोलन स्थलसमाधान का दिया मजबूत आश्वासन* *बोले शासन व प्रशासन दोनों गंभीर* बाजपुर।भूमि बचाओ आंदोलन के 64 वें दिन डीएम उदय राज सिंह प्रातः...

बाइक पर सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक 

बाइक पर सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक  काशीपुर। बाइक पर सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में...

रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर वृह्द पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर वृह्द पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  काशीपुर। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा गांधी जयंती...
Related News

लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा गिरीताल मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया

लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा गिरीताल मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती व पूर्व...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Spread the love
error: Content is protected !!