उत्तराखण्ड पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार, सीएम को दी शुभकामनाएं, इस अंदाज में नजर आए

देहरादून। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों उत्तराखंड में अपनी फ़िल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। जहां देहरादून में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास में पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान अक्षय कुमार ने जहां एक तरफ उत्तराखंड को फिल्म शूटिंग के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह बताया तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से गले मिलकर उन्हें चुनाव के लिए शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री आवास पर अक्षय कुमार उत्तराखंड की टोपी पहने भी नजर आए। सीएम पुष्कर धामी ने यह टोपी उन्हें भेंट की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement