उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य में तेजी से हुआ है विकास…कैलाश गहतोड़ी

काशीपुर। उत्तराखंड वन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने कहा कि राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। बिना भेदभाव से विकास कार्य हो रहे हैं। इससे जनता का रुझान तेजी से भाजपा की ओर बढ़ रहा है। रामनगर रोड स्थित काशीपुर मीडिया सेंटर कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए गहतोड़ी ने कहा कि वन निगम को ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अब चंपावत के साथ काशीपुर का विकास भी तेजी से होगा। चंपावत की जनता ने पूरे प्रदेश में इतिहास बनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह 1981 में राजनीति में आये थे। चंपावत के विधायक भी बने। विकास कार्य भी किये लेकिन इस विधानसभा चुनाव से 6 माह पहले उन्होंने चुनाव न लड़ने का मन बनाया था लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की वजह से प्रेरित होकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। प्रभु सांई बाबा की कृपा से काशीपुर व चंपावत की जनता का इतना प्यार मिला कि अब इतना बड़ा दायित्व मुझे मिला कि शायद कभी विधायक रहते हुए भी न मिलता। उन्होंने इस दौरान पूरे प्रदेश की जनता के साथ संगठन का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्य तेजी से हो रहा है। राज्य के संपूर्ण विकास के लिए पूरे प्रयास किये जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन सहित आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है और दुनिया में भारत की बात सुनी जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement