सत्येंद्र चंद गुड़िया आईएमटी के बीकॉम ऑनर्स एवं बीसीए के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में लहराया परचम

*सत्येंद्र चंद गुड़िया आईएमटी के बीकॉम ऑनर्स एवं बीसीए के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में लहराया परचम*

सत्येंद्र चंद गुड़िया आईएमटी के बीकॉम ऑनर्स एवं बीसीए के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में लहराया परचम

काशीपुर बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया आईएमटी के विगत दिवस आए बीकॉम ऑनर्स के तीनों सेमेस्टर एवं बीसीए षष्ठम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है उक्त जानकारी देते हुए प्राचार्या डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि बीकॉम ऑनर्स द्वितीय सेमेस्टर में मानसी ने 75.40 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं आकांक्षा सागर 75% एवं फहामा सय्यद नकवी 72.80 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे वहीं बीकॉम ऑनर्स चतुर्थ सेमेस्टर में रंगोली सक्सेना ने 77.20 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं वंशिका वर्मा 76. 20 प्रतिशत एवं विशाल सुखीजा 73.40% अंकों के साथ क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे इसी क्रम में बीकॉम ऑनर्स षष्ठम सेमेस्टर में इशिका रानी ने 77.33 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं शीतल राठौर ने 76.00 अंकों के साथ द्वितीय एवं अंशिका 71.83 ने प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ बीसीए षष्ठम सेमेस्टर के आए परीक्षा परिणामों में प्रिंसी चौहान ने सर्वाधिक 81.53 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं जतिन पुष्पद 80.47 एवं सोनिया रावत 79.73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे । छात्र छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का श्रेय गुरुजनों को दिया। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर संस्थान के चेयरमेन श्रीमती विमला गुड़िया, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, संस्थान की एकादमिक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय ,निदेशक डॉक्टर केवल कुमार, प्राचार्य लॉ डॉ आर एन सिंह, निदेशक प्रशासन पीके बक्शी, प्राचार्य निमिषा अग्रवाल डीन यू जी आनंद सिंह सहित समस्त फैकल्टी में स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement