विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद आवास विकास रोड पर चल रहा गतिरोध हुआ समाप्त, स्थानीय लोगो की सहमति पर अब टाइल्स रोड की जगह सीसी रोड का होगा निर्माण, विधायक बोले मेरे लिये जनहित सर्वोपरि

विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद आवास विकास रोड पर चल रहा गतिरोध हुआ समाप्त, स्थानीय लोगो की सहमति पर अब टाइल्स रोड की जगह सीसी रोड का होगा निर्माण, विधायक बोले मेरे लिये जनहित सर्वोपरि

रुद्रपुर। राज्य योजना से स्वीकृत आवास विकास जगतपुरा मोड़ से शिव शक्ति मंदिर होते हुए अटरिया मोड़ को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग जो इंटरलॉकिंग टाइल्स नाली से नाली तक बनाना प्रस्तावित था, तो वही लोकसभा चुनाव की अचार सहिता खत्म होते हीं जैसे हीं रोड का निर्माण कार्य आरम्भ हुआ तो उसको लेकर विरोध होने लगा वहाँ के स्थानीय व्यापारी न नागरिक इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग निर्माण से सहमत नहीं दिखे ओर निर्माण कार्य रुक गया। वही पुरे मामले की जानकारी स्थानीय लोगो द्वारा विधायक शिव अरोरा को दी गयी तो मौके पर विधायक शिव अरोरा आवास विकास लोगो के बीच पहुचे ओर उनकी सड़क को लेकर आ रही समस्या व सुझाव को सुना ओर बोले मै जनता का प्रतिनिधि है ओर जनभावनाओं के अनुसार कार्य करता हूँ ओर आवास विकास की यह रोड बहुत महत्वपूर्ण है, जिसका उपयोग बहुत बडी आबादी करती है ऐसे मे यह के व्यापारी स्थानीय लोग जो आम सहमति बनाकर एक राय करेंगे उसको वो कराने का प्रयास करेंगे तो वही सड़क की मौजूदा स्थिति व भविष्य मे यहाँ किस प्रकार की रोड आमजन के लिए कामयाब हो सकती है उसको लेकर मंथन हुआ जिसके बाद सभी व्यापारी व नागरिकों ने विधायक शिव अरोरा के समक्ष उक्त मार्ग को सीसी रोड बनने हेतु आम सहमति व्यक्त की। जिसपर विधायक शिव अरोरा ने मौके एक्शन पीडब्लूडी ओमपाल से दूरभाष पर वार्ता की ओर मोके पर सड़क निर्माण मे आ रही समस्या को लेकर अवगत करवाया ओर बोले की वह जनता के प्रतिनिधि है ओर जनभावनाओं के अनुसार कार्य करते है ओर यहाँ की जनभावना की आम राय सीसी निर्माण के पक्ष मे है ऐसे मे इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण उचित नहीं होगा, वही विधायक ने निर्देश दिया की इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का प्रस्ताव कैंसिल कर इसके स्थान पर सीसी रोड का प्रस्ताव तैयार करने को कहा ओर जल्द उसकी स्वीकृति करवा आगे के निर्माण कार्य का रास्ता साफ कर सीसी रोड को बनने की बात कही। विधायक शिव अरोरा बोले निश्चित रूप से यह राज्य योजना की रोड है जिसका प्रस्ताव यहाँ से जाकर आगे की प्रकिया शासन स्तर से होती है तो ऐसे मे टाइल्स रोड के स्थान पर सीसी रोड का निर्माण कार्य को पास कराने व सारी मे समय लगता है लेकिन वह स्वयं इसको शीघ्र अतिशीघ्र पास करवा कर इसको जल्द से जल्द कार्य आरम्भ कराने का प्रयास करेंगे।
विधायक शिव अरोरा ने कहा रोड निर्माण सबकी सहमति से हो ओर उच्च गुणवत्ता की बने इसको सुनिश्चित करवाया जायेगा।

इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, न्यू वर्तमान पार्षद रमेश कल निमित्त शर्मा, भाजपा महामंत्री राजेश जग्गा, राधेश शर्मा, सुनील आर्य, मानस जायसवाल, सुभाष अरोड़ा, पन्नालाल, राजकुमार मिड्ढा, अशोक चोपड़ा, यशपाल शर्मा, सुभाष गुंबर, आकाश रस्तोगी, सुमित अरोड़ा, सुरेंद्र मिड्डा, मनोज छाबड़ा, सुभाष धमीजा, हैप्पी जुनेजा, राजीव मल्होत्रा पिंची, तिलक खुराना, अमित नारंग, सुनील आर्य, सुमित अग्रवाल, सत्यम अरोड़ा, दीपक कुमार, विपुल गंभीर, नितेश भगत, नितेश गुप्ता, रविंद्र वर्षणैय, मुकेश गुंबर, गुलशन बठला, उपाध्याय, सतीश छाबड़ा, राजीव कैमरा, विपुल गंभीर,मोहित चड्डा, बिट्टू चौहान, प्रीत ग्रोवर, मयंक कक्कड़, मनोज मदान, व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement