आतंकी हमले में मारे गए श्रद्धालुओं के प्रति अखिल ब्रह्मोत्थान महासभा ने 2 मिनट का मोन धारण किया

आतंकी हमले में मारे गए श्रद्धालुओं के प्रति अखिल ब्रह्मोत्थान महासभा ने 2 मिनट का मोन धारण किया

काशीपुर। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा की शोक सभा में आतंकी हमले में मारे गए श्रद्धालुओं के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई तथा उनके परिजनों को गहन दुख को सहने की क्षमता प्रदान करने की भी प्रार्थना की गई। शोक सभा में ब्राह्मण बंधुओ ने कायराना आतंकी हमले की घोर भर्त्सना करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच कर अपराधियों को शीघ्र दण्डित करने की मांग की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री उमेश जोशी, महानगर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा, विमल गुड़िया, संदीप चतुर्वेदी, भास्कर त्यागी, पंकज पंत, गिरीश अधिकारी, लता शर्मा, दीपिका गुड़िया, लता तिवारी, प्रदीप जोशी, आरसी त्रिपाठी, अनिल शर्मा, डा. रजनीश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement