ओरिसन स्कूल का छात्र अक्षत बना देवभूमि सहोदया इंटर स्कूल सब जूनियर एथलेटिक मीट का चैंपियन|

ओरिसन स्कूल का छात्र अक्षत बना देवभूमि सहोदया इंटर स्कूल सब जूनियर एथलेटिक मीट का चैंपियन|

काशीपुर मारिया स्कूल में देवभूमि सउदिया इंटर स्कूल एथलेटिक मीट कराया गया जिसमें काशीपुर के 18 से अधिक स्कूलों ने पार्टिसिपेट किया|ओरिसन स्कॉलास्टिका ढकिया रोड कुंडेश्वरी काशीपुर के बच्चों ने भी पार्टिसिपेट किया जिसमें बच्चों ने 9 मेडल और एक ट्रॉफी अपने नाम की|
अक्षत ने सब जूनियर बॉयज चैंपियनशिप का ख़िताब अपने नाम किया| सब जूनियर बॉयज में अक्षत 100 मी और 200 मी मैं फर्स्ट पोजीशन, जूनियर बॉयज में ध्रुव ने शॉट पुट सेकंड पोजीशन, सीनियर बॉयज सनी 100 मीटर और 200 मीटर में थर्ड पोजिशन,सब जूनियर रिले रेस अक्षत, कृष्णा,अनमोल और जशनदीप थर्ड पोजिशन लाकर स्कूल का नाम रोशन किया।
स्कूल की प्रबंधिका श्रीमती उमा वात्सल्य ,स्कूल के प्रधानाचार्य श्री जगतार सिंह पन्नू और स्कूल के सभी टीचर्स ने छात्रों को इस उम्दा प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement