नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता, 1 किलो चरस के साथ 1 युवक गिरफ्तार

नैनीताल। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 1 किलो चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिले के एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाने को लेकर अभियान जारी है। जिस क्रम में एसएसपी द्वारा विभिन्न थाने चौकियों को निर्देशित किया जा चुका है। जिसके तहत पुलिस ने चैकिंग के दौरान गत दिवस लालकुआं कोतवाल व एसओजी की संयुक्त कार्यवाही में अभियुक्त मो. फरमान पुत्र नियाज अहमद निवासी खेड़ा रुद्रपुर को सुभाष नगर बेरियर लालकुआं से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मजूदरी का कार्य करता है तथा अधिक पैसे कमाने के लालच में चरस तस्करी में लग गया तथा बरामद चरस को मैने पहाड़ से आ रहे वाहन चालक से कम दामों में खरीद कर लालकुंआ तथा हल्द्वानी के स्कूल,कॉलेजों में चरस बेचने आ रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुंआ में एनडीपीएस एक्ट व संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में लालकुआं कोतवाल संजय कुमार, एसओजी प्रभारी नन्दन सिंह रावत, अनिल शर्मा, प्रकाश बिष्ट, त्रिलोक सिंह, अशोक रावत, कुन्दन कठायत आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement