गजब: चिकन बिरयानी की जगह परोस दी प्रतिबंधित मांस की बिरयानी, हिंदू संगठन आक्रोशित

वसुन्धरा दीप डेस्क, रुद्रपुर। शहर में एक गजब मामला सामने आया है। जहां एक होटल पर बिरयानी खाने गए एक सख्श को दुकानदार ने प्रतिबंधित मांस से बनी बिरयानी खिला दी। जिससे शहर के हिंदू संगठनों में काफी रोष देखने को मिल रहा है।
बता दें रुद्रपुर के शिवनगर का निवासी एक युवक इंद्रा चौक स्थित एक दुकान पर बिरयानी खाने गया था, जहां दुकानस्वामी द्वारा उक्त युवक को प्रतिबंधित मांस की बिरयानी खिला दी। जिसके बाद युवक द्वारा विरोध किया तो उसे समझाने के लिए दुकानस्वामी द्वारा गुमराह किया। मामला बड़ता देख अन्य लोग दुकान पर पहुंचने लगे, जिससे डरकर उक्त युवक वहां से भाग निकला। जिसके बाद मामले की जानकारी हिंदू संगठनों को हुई। हिंदू संगठनों ने युवक के साथ मिलकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए दुकानस्वामी पर कार्यवाही की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement