RAN किड्स में मची एनुअल बोनांजा की धूम, धूमधाम से मनाया गया चिल्ड्रन डे

रुद्रपुर। 20 नवंबर 2022 को आर. ए. एन किड्स स्कूल के प्रांगण में क्लास एफ-1 (नर्सरी) एनुअल बोनांजा “चिल्ड्रनस वर्ल्ड” बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ निधि राय, डॉ नितिका पांडे, शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं सोशल वर्कर रामसिंह बेदी, जसविंदर सिंह बेदी, विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा कर्नाटक द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया | छोटे-छोटे बच्चों ने अपने विभिन्न प्रकार के नृत्य जैसे बाल गणेश, छोटा भीम, फैशन शो, भांगड़ा तथा बारिश नृत्य से सबका मन मोह लिया। छोटे बच्चों द्वारा संगीत की प्रस्तुति भी सराहनीय थी । कार्यक्रम में माता-पिता के लिए कई खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक निधि राय तथा प्रधानाचार्या रेखा कर्नाटक ने बच्चों को तथा उनके माता-पिता को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement