बरसाती नाले में बही पर्यटकों की आर्टिका कार, 9 लोगों की मृत्यु

रामनगर। ढेला ग्राम के बरसाती नाले में पर्यटकों की आर्टिका कार बह गई है। जिसमें 10 लोग सवार थे। सवार लोगों में 9 लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि एक युवती सुरक्षित है। राहत कार्य जारी है, जिसमें अभी तक 2 युवक व 2 युवतियों के शव को निकाल लिया गया है जबकि 5 लोगों के शव कार में ही फंसे है। आरडीआरएफ, पुलिस, फायर और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में काफी मदद की है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement