नानकमत्ता: नशा तथा अवैध असहलों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत कस्बा इंचार्ज ने दो आरोपियों को मादक पदार्थ तथा अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

नानकमत्ता: नशा तथा अवैध असहलों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत कस्बा इंचार्ज ने दो आरोपियों को मादक पदार्थ तथा अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

बुधवार को कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक लक्ष्मण जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की टीम ने थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव के नेतृत्व में ग्राम सिसईखेङा से सोनू सिह पुत्र पप्पू सिह निवासी ग्राम बिचई को 25.05 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। बताया की वहीं पुलिस टीम ने ग्राम सिसईखेङा से एक आरोपी हरजिन्दर सिह उर्फ जिन्दर पुत्र जसपाल सिह निवासी ग्राम पहसैनी को अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग धारा 8/21 व धारा 3/25 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस चालन कर न्यायालय के समक्ष पेश करेगी। पकड़ने वाली पुलिस टीम में कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक लक्ष्मण जोशी ,उप निरीक्षक संजय कुमार, सिपाही अमित देवरानी, नवीन जोशी शामिल है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement