



जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद उधमसिंह नगर में आपदा प्रबन्धन विभाग द्वारा आपदा राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी सम्पादन, मेले एवं आयोजनों में ट्रैफिक नियंत्रण, प्रदर्शन, वी.आई.पी. ड्यूटी, कानून व्यवस्था एवं अन्य संवेदनशील गतिविधियों की निगरानी हेतु 02 दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 07 एवं 08 मई, 2026 को किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, उधमसिंह नगर द्वारा ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस विभाग एवं जनपद की समस्त तहसीलों के अधिकारियों/कर्मचारियों को पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से ड्रोन संचालन, उपयोगिता, सुरक्षा मानकों एवं आपदा प्रबन्धन कार्यों में ड्रोन तकनीक के प्रभावी उपयोग के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान ड्रोन के माध्यम से आपदा प्रभावित क्षेत्रों की मॉनिटरिंग, राहत एवं बचाव कार्यों में त्वरित सहायता, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबन्धन तथा संवेदनशील स्थलों की निगरानी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 08 मई समापन दिवस को आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को ड्रोन का व्यावहारिक प्रशिक्षण (Hands-on Training) प्रदान किया गया तथा पुलिस विभाग को 02 एवं समस्त तहसीलों को 01-01 कुल 10 डोन कैमरे उपलब्ध कराये गये, जिससे विभिन्न विभागीय कार्यों में आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
जिला सूचना अधिकारी उद्यम सिंह नगर।

