भारतीय छात्र की हत्या में आस्ट्रेलियाई पुलिस ने दो भाइयों को किया गिरफ्तार

भारतीय छात्र की हत्या में आस्ट्रेलियाई पुलिस ने दो भाइयों को किया गिरफ्तार

 Indian student murder in Australia भारत के 22 वर्षीय एमटेक छात्र की हत्या में वांछित भारतीय मूल के दो भाइयों को आस्ट्रेलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 26 वर्षीय अभिजीत और 27 वर्षीय राबिन गार्टन को मंगलवार को न्यू साउथ वेल्स के गालबर्न से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उन्हें विक्टोरिया प्रत्यर्पित करने की तैयारी कर रही है। भारतीय छात्र नवजीत संधू की हत्या और उसके एक मित्र को घायल करने के बाद से फरार दोनों भाइयों की पुलिस तलाश कर रही थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने गुरुवार को गार्टन पर हत्या और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, जबकि अभिजीत पर मारपीट का आरोप लगाया। उन्हें गुरुवार सुबह गालबर्न स्थित न्यायालय ले जाया गया, जहां विक्टोरिया प्रत्यर्पण की अनुमति दे दी गई।

दोनों भाई शुक्रवार को मेलबर्न मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश होंगे। गौरतलब है कि करनाल निवासी नवजीत संधू को उसके दोस्त ने अपने कमरे पर साथ चलने के लिए कहा था। जब उसका दोस्त अंदर गया, तो नवजीत ने कुछ चीखें सुनी और देखा कि वहां हाथापाई हो रही थी। नवजीत ने जब हस्तक्षेप की कोशिश की तो उस पर चाकू से हमला बोल दिया गया। इस हमले में उसकी मौत हो गई थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement