निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात शिशु की हुई मौत

निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात शिशु की हुई मौत

 

 

काशीपुर। एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक नवजात शिशु की मौत हो गई। शिशु के परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बांसखेड़ी खुर्द निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामकिशन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने अपना नवजात पुत्र इलाज के लिए मुरादाबाद रोड पर एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बच्चे को स्वस्थ बताया था। बच्चे ने दिन में दूध भी पिया। शाम के समय शिशु अचानक रोने लगा। परिजनों ने बार बार डॉक्टर को इस बारे में बताया, लेकिन डॉक्टर ने बच्चे के स्वास्थ पर कोई ध्यान नहीं दिया। रविवार तड़के शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में कोताही करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खबर लिखे जाने तक कार्यवाही नहीं हो सकी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement