भगवान वाल्मीकि जी के बारे में अपशब्दों का प्रयोग किए जाने पर बाल्मिकी समाज में रोष

भगवान वाल्मीकि जी के बारे में अपशब्दों का प्रयोग किए जाने पर बाल्मिकी समाज में रोष

काशीपुर। भगवान बाल्मीकी जी के बारे में अपशब्दों का प्रयोग किये जाने से वाल्मीकि समाज में रोष व्याप्त हो गया है। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा द्वारा इस मामले में काशीपुर कोतवाली में तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की गई है। तहरीर में कहा गया है कि आज 7 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि जी के बारे में फेसबुक के माध्यम से नवीन विष्ट निवासी कुंडेश्वरी के द्वारा गलत शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे वाल्मीकि समाज में रोष है। मांग की गई कि नवीन विष्ट के विरुद्ध एससी-एसटी के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा वाल्मीकि समाज सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करेगा। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय सौदा बन्नू, विनय चौधरी, विनोद कुमार, हरकेश चौधरी, महेंद्र बेदी, मोनू प्रधान, आरबी सिंह आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement