मकर संक्रांति पर बार एसोसिएशन ने बांटा खिचड़ी का प्रसाद

मकर संक्रांति पर बार एसोसिएशन ने बांटा खिचड़ी का प्रसाद

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा मकर संक्रांति का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अधिवक्ताओं में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक एकता का पर्व है। इस पर्व से भारतीय संस्कृति उजागर होती है। इस मौके पर बार अध्यक्ष अवधेश चौबे, सचिव नृपेंद्र कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, उप सचिव सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, आय-व्यय निरीक्षक हिमांशु बिश्नोई, पुस्तकालय अध्यक्ष सतपाल सिंह बल समेत समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement