मोदी के आवहान पर मंदिरों में सफाई अभियान

मोदी के आवहान पर मंदिरों में सफाई अभियान
दिनेशपुर। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर के मंदिरों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इसी क्रम में दिनेशपुर प्रमुख दुर्गा मंदिर का चलाया गया सफाई अभियान।
सोमवार को उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के नेतृत्व में नगर क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख मंदिरों में सफाई अभियान चलाया। पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तक मंदिरों में व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को मंदिर से जोड़ने का प्रयास किया है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा देश के अंदर स्वच्छ भारत अभियान चलाकर देश को साफ रखने का प्रयास किया है। मंदिर के लोगों के साथ काम करके ईश्वर की भक्ति को भी प्राप्त किया जाएगा। 22 तारीख को होने वाली राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में सभी मंदिरों में दीप जलाकर दिवाली मना कर दिव्य भव्य कार्यक्रम भी किए जाएंगे। इस मोके पर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, नगर पंचायत वार्ड पाच सभासद सुनीता मिस्त्री, अतुल पांडे, हिमांशु सरकार, अनादी रंजन मंडल, अनिंदिता सरकार, प्रभा राय, डा सुधीर राय, मनोज राय, शिशिर तरफदार, गोपाल चक्रवर्ती, रवि सरकार आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement