-->

भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह हुआ संपन्न, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

खबरे शेयर करे -

रुद्रपुर। भारत विकास परिषद की शाखा शहीद ऊधम सिंह, रुद्रपुर का दायित्व ग्रहण समारोह मंगलवार 30 मई को दिल्ली रोड स्थित एक होटल मे सम्पन्न हुआ। इस दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को उनका दायित्व बोध कराते हुए उनको शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय प्रोजेक्ट सदस्य, ऑनलाइन भारत को जानो नरेंद्र अरोरा, प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुप्ता, पूर्व प्रांतीय महासचिव मनोज अरोरा, अध्यक्ष नितिन भल्ला, सचिव विनय बंसल, कोषाध्यक्ष विकास गुंबर, महिला संयोजिका शिखा अरोरा ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इसके बाद प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुप्ता ने अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, महिला संयोजिका, उपाध्यक्ष अजय चड्ढा, रवि सिदाना, अमित जिंदल, सह संयोजिका चेतना कालरा, प्रकल्प संयोजक संदीप गुगलनी, गुरबाज़ सिंह चावला, मनीष कुमार गगनेजा, सुशील नारंग एवं रुचि खंडेलवाल आदि को उनका दायित्व बोध कराया।
इस मौके पर श्री गुप्ता ने परिषद की कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रकाश डाला एवं नरेंद्र अरोरा ने नए जुड़े सदस्यों को परिषद का संक्षिप्त परिचय दिया ।


खबरे शेयर करे -

One thought on “भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह हुआ संपन्न, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *