-->

रुद्रपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

खबरे शेयर करे -

रुद्रपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

6 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 14 हजार किलो लहन नष्ट, 220 लीटर कच्ची शराब बरामद

उत्तराखण्ड आबकारी आयुक्त के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत क्षेत्र-1 रुद्रपुर, जनपदीय प्रवर्तन दल एवं मण्डलीय प्रवर्तन दल हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने ग्राम अर्जुनपुर और ग्राम अमरपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया।

छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त 6 भट्टियों को ध्वस्त किया तथा मौके पर लगभग 14 हजार किलोग्राम लहन बरामद कर नष्ट किया गया। इसके साथ ही 220 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की गई।

मामले में संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तराखण्ड आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक रुद्रपुर श्री सोनू सिंह, जनपदीय प्रवर्तन दल एवं मण्डलीय प्रवर्तन दल हल्द्वानी की टीम मौजूद रही।


खबरे शेयर करे -