युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

काशीपुर महानगर अध्यक्ष युवा कॉंग्रेस राहुल रमनदीप काम्बोज व महासचिव अनित मारकंडे के नेतृत्व में काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक पर नीट परीक्षा में हुई पेपर लीक धांधली व यूजीसी-नेट पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया और इस्तीफे की मांग की।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 2024 की नीट के परीक्षा पत्र लीक मामले में कई लाख युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले संलिप्त दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि देश की भाजपा सरकार युवा विरोधी है, आए दिन पेपर लीक घटनाओं से बेरोजगार युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। उत्तराखंड में भी कई बार युवाओं को पेपर लीक की मार झेलनी पड़ी है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले हाकम सिंह जैसे लोग आज भी भाजपा सरकार में खुलेआम घूम रहे हैं। बच्चे दिन-रात मेहनत करते हैं और अंत में जब पेपर लीक हो जाता है तो उन को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक कष्ट झेलना पड़ता है। इसको रोकने के लिए सरकार को नींद से जागने की जरूरत है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष एनएसयूआई लवदीप सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष युकां मो॰ सुहेल,अनीस अंसारी एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष साहिल रजा, अंचित शर्मा, पंकज चौधरी ,जतिन शर्मा,विशेष शर्मा,गुल्लू माहीगिर, अमन सैनी, शहजाद अंसारी,मोहम्मद सेफ,कामिल,सोहेल,फरमान आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement