बिहार: गोपालगंज में ज्वेलरी शॉप से 15 लाख के गहने चोरी, शटर तोड़कर फरार हुए चोर
गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के कहला विशनपुरा बाजार में चोरों ने आभूषण दुकान को निशाना बनाकर करीब 15 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। बुधवार देर रात चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। गुरुवार सुबह जब दुकानदार बाजार पहुंचा तो टूटा शटर देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और गहने गायब थे।
चोरी की घटना बरौली थाना क्षेत्र के मोगल बरईचा गांव निवासी प्रदीप सोनी की दुकान में हुई। बुधवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह चोरी का पता चलने पर दुकानदार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल और आसपास से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में दहशत है। स्थानीय दुकानदारों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की ह




