बिहार: मधुबनी में किस्त के विवाद में नवविवाहिता की चाकू मारकर हत्या

बिहार: मधुबनी में किस्त के विवाद में नवविवाहिता की चाकू मारकर हत्या

बिहार के मधुबनी जिले के सर्वसीमा गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता काजल कुमारी की मायके में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। काजल के पति शिवम कुमार के दोस्त जतिन कामती पर हत्या करने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, शिवम ने अपने दोस्त जतिन को बाइक खरीदवाई थी। बाइक की दो महीने की किस्त जमा नहीं करने को लेकर दोनों के बीच फोन पर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच सोमवार शाम काजल अपने मायके पहुंची, जहां आरोप है कि जतिन एक नाबालिग साथी के साथ आया और पहले उसकी मां से मारपीट की। विरोध करने पर उसने काजल पर चाकू से चार वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद मृतका के मायके वाले शव लेकर आरोपी के घर पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हुआ। बाद में समझाने-बुझाने पर गांव के गाछी में अंतिम संस्कार किया गया। मृतका की मां ने जतिन और एक नाबालिग के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement