तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

काशीपुर। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट मेंआकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रामनगर क्षेत्र के जस्सागांजा पीरुमदारा निवासी 18 वर्षीय गौरव पुत्र रामअवतार आज सुबह बाइक से डीजल लेने काशीपुर आ रहा था। इस दौरान एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे गौरव गंभीर घायल हो गया। सरकारीअस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement