बिग ब्रेकिंग : UP पुलिस की कार्यवाही में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख की पत्नी को लगी गोली, अब हाइवे पर विरोध शुरू

 

जसपुर – उधम सिंह नगर

जसपुर। ऊधमसिंह नगर थाना क्षेत्र में बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस ने उत्तराखंड के कुंडा में बड़ी कार्यवाही की है। यूपी पुलिस ने उत्तराखंड के कुंडा क्षेत्र में एक महिला को गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि उत्तरप्रदेश पुलिस की एक टीम कार्यवाही के लिए उत्तराखंड आयी थी, जहां दोनों पक्षों में गोलीबारी के दौरान एक महिला को गोली लगी है। बता दें जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत भरत पुर क्षेत्र में दविश देने आयी उत्तरप्रदेश पुलिस ने महिला को गोली मारी है, वहीं मुठभेड़ में यूपी पुलिस के कुछ सिपाही भी घायल हैं बताया जा रहा है कि पुलिस और जसपुर भाजपा के ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख जसपुर गुरताज भुल्लर के परिवार के बीच नोक झोंक हुई है, जिसके बाद पुलिस और दूसरे पक्ष में फायरिंग हुई। जिसमें ज्येष्ठ प्रमुख की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गईं। जिसके बाद पुलिस बल मौके पर तैनात हो गया। वहीं मामले के बाद मृतका के शव को सड़क पर लाकर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement