नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कांग्रेस के घोषणापत्र को देश हित में नहीं होना बताया

नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कांग्रेस के घोषणापत्र को देश हित में नहीं होना बताया

रुद्रपुर। नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कांग्रेस के घोषणापत्र को देश हित में नहीं होना बताया। कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के पास न तो देशहित की नीतियां हैं और न विकास परक सोच।

श्री भट्ट ने अपने चुनाव प्रचार अभियान में जसपुर क्षेत्र में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में कहा कि 70 साल तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस को जनता ने क्यों खारिज किया? यह बात किसी से छिपी नहीं है। कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार चरम पर था। सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक नहीं पहुंच पाता था। कांग्रेस परिवारवाद में विश्वास रखने वाली पार्टी है। जब जनता कांग्रेस के कुशासन से तंग आ गई तो जनता ने देश की कमान नरेंद्र मोदी को सौंपी। मोदी ने देश को आगे ले जाने का काम किया। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं की धनराशि सीधे खाते में भेजनी शुरू की। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की।
कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में जहां मुस्लिम लीग की विचारधारा की छाप दिख रही है, वहीं तुष्टीकरण कांग्रेस की नीति रही है।

कहा कि भाजपा के खिलाफ अलग अलग विचारधारा वाले राजनीतिक दल एक मंच पर आ गए हैं, लेकिन जनता उनकी हकीकत जानती है। कहा कि कांग्रेस के पास न देश को आगे ले जाने का कोई वीजन है और न ही जनहित की योजनाएं। कांग्रेस सिर्फ देश को गुमराह कर सकती है। आज देश का हर वर्ग सुरक्षित है। देश में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनने जा रही है। उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा पूर्व विधायक डाक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल, मनोज पाल, गुलताश भुलर, विनीत चौहान राजकुमार गुम्बर, राजकुमार चौहान, गौतम गिरी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement