



रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा देशभर के किसान मोर्चे के कार्यकर्ताओं को बजट 2023 को लेकर बजट के फायदे लोगों तक पहुंचाने को निर्देशित किया गया था। जिस क्रम में ऊधमसिंह नगर जिले के किसाना मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा द्वारा लालपुर ग्राम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र सिंह नेगी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और बजट पर चर्चा कार्यक्रम का हिस्सा बने।

जानकारी देते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि बजट 2023 आम जन के फायदे के लिए है। बजट में गरीब वर्ग से लेकर आम व्यक्ति का पूरा ख्याल रखा गया है। बताया कि यह बजट किसानों के हित में है, जिससे किसानों को काफी फायदा है। बजट के अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लिए 60 हजार करोड़ का प्रावधान है। वहीं देश में लगभग 86 प्रतिषत छोटे किसान हैं, जिन्हें केसीसी के माध्यम से लाभ पहुंचा है। इस बजट में उनके लिए 23 हजार करोड़ का प्रावधान है।
वहीं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया गया है। जिसमें किसानों को भी काफी फायदा है। बजट में किसान, पशुपालन, डेयरी, मतस्य पालन के लिए भी विशेष ध्यान रखा गया है। श्री मिश्रा ने सभी लोगों को बजट के फायदे विस्तार से बताये।
इस दौरान किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ल, जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, मण्डल अध्यक्ष अक्षय अरोरा, मोहन तिवारी, आदेष मिश्रा, अंकित पाठक, रविकान्त शर्मा, दीपक मिश्रा, राज गगनेजा, नीरज द्विवेदी, अमृतपाल रंधावा, नारायण पाठक, रघुनाथ, ज्ञान सिंह, गुरबाज सिंह, भरत मिश्रा, उमेष, सूरज, गोल्डी अरोरा, इफ्तीकार अली, भूपेन्द्र सिंह, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।


login pinup http://www.pinup70939.icu
1win depozit bonusi qanday olish http://www.1win20721.help
vavada slotovi hrvatska https://vavada09537.help/
plinko Upay deposit plinko Upay deposit
mostbet cashback nem érkezik http://www.mostbet58462.online
jogos de slots mostbet jogos de slots mostbet
mostbet bónusz ügyfélszolgálat https://www.mostbet36251.shop