बड़ी ख़बर: सितारगंज क्षेत्र में हुई बस और ट्रक की टक्कर,एक महिला की मौत दर्जन लोग घायल

सितारगंज ।नैशनल हाइवे 125 पर सिसई खेड़ा गांव के पास खटीमा से किच्छा जा रही सवारियों से भरी बस कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक में जा भिड़ी जिससे बस में स्वार सवारियों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छः सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बस के परखच्चे उड़ गए ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के खटीमा वा सितारगंज सी इस सी उपचार के लिए भेज दिया और बस और ट्रक को कब्जे में ले लिया है सूचना पर एस डी एम सितारगंज तुषार सैनी खटीमा एस डी एम रविंद्र बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया ।और अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement