-->

भाजपा नेता एडवोकेट प्रमोद मित्तल

खबरे शेयर करे -

भाजपा नेता एडवोकेट प्रमोद मित्तल

अष्टमी के पावन अवसर पर भाजपा नेता एडवोकेट प्रमोद मित्तल ने महाराजा अग्रसेन चौक पर भंडारे के दौरान किया कन्या पूजन

रुद्रपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महाराजा अग्रसेन चौक पर भाजपा नेता एडवोकेट प्रमोद मित्तल एवं उनकी टीम द्वारा निरंतर आयोजित भंडारे के क्रम में अष्टमी के शुभ दिन विशेष भव्यता और श्रद्धा के साथ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सेवा भाव का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ जाने-माने उद्योगपति एवं ओमेक्स निवासी श्री संदीप अग्रवाल द्वारा भगवान शंकर-पार्वती, हनुमान जी एवं महाराजा अग्रसेन जी का विधिवत पूजन-अर्चन कर किया गया। पूजन के पश्चात कन्याओं को आदरपूर्वक प्रसाद ग्रहण कराकर भंडारे की सेवा प्रारंभ की गई, जो देर तक श्रद्धालुओं के लिए जारी रही।
इस अवसर पर उद्योगपति श्री संदीप अग्रवाल ने कहा कि “इस प्रकार के भंडारे और सेवा कार्य समाज में एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को सेवा एवं सहयोग के लिए प्रेरणा मिलती है।” उन्होंने भाजपा नेता एडवोकेट प्रमोद मित्तल एवं उनकी टीम द्वारा निरंतर किए जा रहे इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
वहीं भाजपा नेता एडवोकेट प्रमोद मित्तल ने कहा कि “यह सेवा उनकी टीम द्वारा पूर्णतः निस्वार्थ भाव से की जा रही है। इस सेवा का लाभ जरूरतमंद एवं पात्र लोगों तक निरंतर पहुंच रहा है। प्रत्येक दिन सर्व समाज के लोग इस सेवा में सहभागिता कर अपने खुशियों के पल गरीबों, मजदूरों और राहगीरों के साथ साझा करते हैं, जो समाज में भाईचारे और समरसता को और मजबूत करता है।”
अष्टमी के पावन अवसर पर विधिवत कन्या पूजन का आयोजन भी किया गया, जिसमें छोटी-छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया तथा उन्हें प्रसाद एवं उपहार भेंट किए गए। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ कन्या पूजन में भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, स्वच्छता एवं सेवा भाव का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस सेवा कार्य में भाजपा नेता प्रमोद मित्तल के साथ श्रीओम अग्रवाल, कुशल अग्रवाल, अशोक सिंह नेगी, प्रमोद यादव, शिवांश अग्रवाल, अमन अग्रवाल, राजेश कामरा, अंकित शर्मा, मनीष मित्तल, नितिन अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे समर्पण के साथ प्रसाद वितरण किया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा, सामाजिक समरसता और जनसेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।


खबरे शेयर करे -