



भाजपा नगर मंडल कार्यशाला लाभार्थी संपर्क अभियान का आयोजन रतन रोड स्थित एसआरएस मॉल में किया गया
काशीपुर। भाजपा नगर मंडल कार्यशाला लाभार्थी संपर्क अभियान का आयोजन रतन रोड स्थित एसआरएस मॉल में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल द्वारा सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा का अंग वस्त्र से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने जबकि संचालन नगर महामंत्री विपिन अरोरा ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थी संपर्क अभियान के महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की। जिला अध्यक्ष सुखीजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल की सरकार में केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों को लाभान्वित करने का काम हमारी सरकार ने किया है। आज जहां देश विकास की गति में आगे बढ़ रहा है, वहीं हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सभी लाभार्थियों से हम लोगों को संपर्क कर समन्वय स्थापित करें। साथ ही लाभार्थियों से संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी का सरल ऐप पर इसको अपडेट करना है। नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि नगर मंडल कार्यशाला लाभार्थी जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित विकास की योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर जनता को मिल रहा है और भाजपा कार्यकर्ता लाभार्थी अभियान के सभी लाभार्थियों से मिलकर आने वाले समय में लोकसभा चुनाव में उनकी भूमिका बन सके और वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मत कर सकें इसके लिए उनसे लगातार संपर्क बनाए रखना है ताकि आने वाले समय में जब लोकसभा के चुनाव हो तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में सभी वोट करें और इस देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी अहम भूमिका निभायें। कार्यक्रम में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राम मेहरोत्रा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, लवीश अरोरा, दीपक मित्तल, राहुल पैगिया, अशोक सैनी, राजेंद्र सैनी, वैशाली गुप्ता, अमित नारंग, अभिनव राजपूत, सचिन ठाकुर, कल्पना राणा, रेखा सक्सेना, ऊषा शर्मा, कविता यादव, सर्वेश शर्मा, संजय गुप्ता, नितिन गोले, राजीव अरोरा, फारुख खान, आरिफ, सुरेश सैनी, वीर सिंह चौहान, दीपक अग्रवाल सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।