भाजपा प्रदेश मंत्री ने सुचारू कराई धान खरीद

भाजपा प्रदेश मंत्री ने सुचारू कराई धान खरीद

रूद्रपुर। धान खरीद में आ रही दिक्कतों की शिकायत पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने सोमवार को बगवाड़ा मण्डी में धान खरीद केन्द्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से वार्ता कर खान खरीद सुचारू कराई।

धान खरीद में आ रही दिक्कतों को सोमवार विगत दिवस किसानांे ने धान खरीद केन्द्र में हंगामा किया था इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने सोमवार को धान खरीद केन्द्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर किसानों से उनकी समस्याओं को लेकर बात की और मण्डी सचिव विजयदेव सिंह, उत्तराखण्ड राज्य सहकारी संघ क्षेत्रीय प्रबंधक त्रिलोक चन्द्र पाठक, हेम चन्द्र कबड़वाल को मौके पर बुलाकर जानकारी ली और किसानों को आ रही दिक्कतों का समाधान करने को कहा। अधिकारियांे ने शिकायत का सज्ञान लेकर मौके पर समस्या का निस्तारण किया जिसके बाद धान खरीद सुचारू हुई। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा धान खरीद में किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जायेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के आदेश अधिकारियों को दिये हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement