भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान

विधानसभा चुनाव के निमित्त आज भारतीय जनता पार्टी नानकमत्ता मंडल के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में प्रचार प्रसार का कार्य किया।
भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जगदीश अटवाल एवं महिला मोर्चा के मंडल महामंत्री देवकी थापा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र के मझोला, विडोरी, सलमती, बिचपुरी आदि गांव में डोर टू डोर संपर्क किया एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रेम सिंह राणा जी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान विशाल गोयल, दीपक जोशी, अमित ठाकुर, पूजा डांगी, भागीरथी चंद, अंजलि थापा, इंदु थापा, जसोदा भंडारी, मंजू ऐरी, ममता देवी, पुष्पा देवी, गंगा देवी, इंदिरा देवी, गोविंदी परिहार, शंकर बसेड़ा, हीरा देवी आदि लोग उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement