पी एफ आई पर लगाया गया प्रतिबंध केंद्र सरकार का साहस भरा कदम : दीपक बाली

काशीपुर ।भाजपा नेता दीपक बाली ने कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट आफं इंडिया (पी एफ आई )की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को देखते हुए इस संगठन पर केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध का स्वागत किया है और इसे केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्र व समाज हित में उठाया गया साहस भरा कदम बताया है।

 

भाजपा नेता दीपक बाली ने कहा है कि पी एफ आई पिछले काफी समय से राष्ट्र विरोधी कार्यों में संलिप्त हैं और केंद्रीय जांच, व सुरक्षा एजेंसियों द्वारा केंद्र सरकार को लगातार सूचनाएं दी जा रही थी कि यह संगठन देश में हिंसा का माहौल पैदा करने की तैयारियों में लगा हुआ है और आतंकी फंडिंग का काम तेजी से चल रहा है। देश के विभिन्न राज्यों में कभी भी हिंसक वारदातें हो सकती हैं ।केंद्र सरकार ने इसे अति गंभीरता से लिया और पिछले कई दिनों से इस संगठन के विरुद्ध धरपकड़ की कार्रवाई चल रही थी। इस संगठन की राष्ट्र व समाज विरोधी गंभीर गतिविधियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बीती देर रात पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया जो देश व समाज हित में केंद्र सरकार द्वारा उठाया गया स्वागत भरा कदम है। श्री बाली ने कहा है कि केंद्र सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए समान दृष्टि से कार्य कर रही है इसलिए किसी भी वर्ग विशेष को राष्ट्र विरोधी ताकतों के बहकावे में नहीं आना चाहिए और राष्ट्र के चौमुखी विकास के लिए शांति व सद्भाव के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकारों को रचनात्मक सहयोग करना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement