हैंडबाल कोच रघु रावत बने उत्तराखंड हैंडबॉल एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी।

हैंडबाल कोच रघु रावत बने उत्तराखंड हैंडबॉल एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी।

रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर। रविवार को रिंग रोड लाडपुर स्थित एक होटल में उत्तराखंड हैंडबॉल एसोसिएशन के गठन और खेल विस्तार से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया।

जानकारी देते हुए हैंडबाल कोच रघु रावत ने बताया कि एसोसिएशन के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक के रूप में भारतीय हैंडबॉल संघ के सचिव प्रितपाल सलूजा और चंडीगढ़ हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। बैठक के दौरान चुनाव अधिकारी एडवोकेट एस के यादव की देखरेख में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन चुनाव के माध्यम से किया गया।

जिसमें देहरादून के शक्ति सिंह को चेयरमैन, हरिद्वार के स्वामी यतीश्वरानंद को अध्यक्ष, देहरादून के रमाशंकर शर्मा को सेक्रेटरी, वा
ऊधम सिंह नगर के रघु रावत को ज्वाइंट सेक्रेटरी चुने गए।

ओर आगे कोच रावत ने कहा कि हम प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की तलाश करेंगे और उन्हें विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के तहत प्रशिक्षित होने में मदद करेंगे।

इस उपलब्धि पर डीएसओ जानकी कार्की, डॉ नागेंद्र शर्मा, रघु वीर सिंह विर्क, हरीश रावत, मोहित रावत, सुरेश बिष्ट, मनोज कुमार, जिला जुजित्सू संघ के महासचिव ऋषि पाल भारती, दीप कुमार पंत, जगदीश, लक्ष्मण सिंह, कमल सिंह, सतनाम बाला, कैलाश कुमार, धीरज जोशी, सतनाम सिंह, योगेश कुमार, अर्चना यादव, विपुल हलदार सहित अनेकों खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement