ब्रेकिंग न्यूज … गदरपुर क्षेत्र में एक करोड़ रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद ,दो तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज … गदरपुर क्षेत्र में एक करोड़ रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद ,दो तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज … गदरपुर क्षेत्र में एक करोड़ रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद ,दो तस्कर गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव में प्रयोग के चलते शराब की हो रही थी तस्करी

 

रुद्रपुर उधमसिंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कैंटर से 745 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है इस मामले में पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार भी किया है जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए बतायी जा रही है ये राज्य की अब तक की सबसे बड़ी शराब की खेप है जो पुलिस ने बरामद की है

लोकसभा चुनाव आते ही शराब की तस्करी की सूचना पर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी की चेकिंग के निर्देश के बाद गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जानकारी के अनुसार गदरपुर थानाध्यक्ष भुवन जोशी के नेतृत्व में सकेनिया चौराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इस दौरान मसीत की तरफ से आ रहे हैं कैंटर नंबर यूपी 22 बीटी 2263 ने अपनी स्पीड बड़ा दी और गदरपुर की और भागने लगा जिस पर पुलिस कर्मियों ने सकेनिया के पास बेरियर लगा कर कैंटर को रोक लिया और केंटर की तलाशी ली तो उसके अंदर बेकाडी ब्रांड की अंग्रेजी शराब थी पुलिस द्वारा गिनती करने पर 745 पेटी सामने आई पुलिस के अनुसार बरामद की गई शराब की कीमत एक करोड़ रुपए की है पुलिस ने इस मामले में कैंटर में मौजूद उत्तर प्रदेश के भोट क्षेत्र के रहने वाले सोनू पुत्र राम सिंह और धर्मपाल पुत्र शिवलाल को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार ये दोनों व्यक्ति लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शराब की तस्करी कर रहे थे और उत्तर प्रदेश के जंगलो में भंडारण कर रहे थे

एसएसपी डॉ मंजूनाथ ने कहा की उधमसिंहनगर पुलिस लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पूरे जनपद में आगे भी इस तरह का चेकिंग अभियान चलाएगी उन्होंने आम लोगो से इस तरह की सूचनाएं देने की अपील की उन्होंने कहा सूचना देने वालो की गोपनीयता रखी जायेगी और उन्हें पुलिस द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement